Breaking Ticker

14 Ton Grand Bronze Veena in Ayodhya: अयोध्या पहुंची कांस्य की 14 टन की भव्य वीणा:लता मंगेशकर चौक पर लगेगा 40 फिट ऊंचा और 10 फिट चौड़ा वाद्य यंत्र, उदघाटन इसी 28 तारीख को



लता मंगेशकर की स्मृति में बन रहे स्मृति चिन्ह वीणा की डिजाइन रामसुतार फाईन आर्ट लिमिटेड ने किया हैl इस कंपनी के निदेशक अनिल राम सुतार ने बताया कि इस वीणा को एक माह में 70 लोगों की टीम ने तैयार किया हैl इस पर सरस्वती और लक्ष्मी के साथ दो मोर बनाए गए हैंl

वीणा को बनाने से पहले देश के चार वादकों से मिलकर उनसे बातचीत की गई

उन्होंने बताया कि पूरी वीणा कांस्य की है जिसकी कभी-कभार सफाई करनी पड़ेगीlइसकी आयु सैकड़ों साल की होगीl इस वीणा को बनाने से पहले देश के चार वीणा वादकों से मिलकर उनसे बातचीत की गई और उनकी वीणा का अध्ययन किया गयाl

इसे बनाने में भविष्य में होने वाले मार्ग चौड़ी करण का भी पूरा ध्यान रखा गया है

स्मृति चौक पर लता मंगेशकर के गाए भजन भी हर पल गूंजेंगे। स्मृति चौक की डिजाइन नोएडा के प्रसिद्ध रंजन मोहंती ने किया है। इसका निर्माण एक माह की तय सीमा में पूरा कर लिया गया हैl इसे बनाने में भविष्य में होने वाले मार्ग चौड़ी करण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। स्मृति चौक का निर्माण करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह पूरा काम सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप किया जा रहा है।

चौक का उद्घाटन 28 सितंबर को लता मंगेशकर के जन्म दिन पर होने की संभावना है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ