देवरिया के बरहज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बेलडाड़ कठिनईया मार्ग पर धान की रोपाई की।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए विजय रावत के नेतृत्व में बेलडाड़ कठिनईया मार्ग पर धान की रोपाई की। विजय रावत ने कहा कि सरकार के द्वारा सिर्फ जनता के साथ छलावा करने का कार्य किया जा रहा है। 7 वर्ष केंद्र सरकार में पूर्ण हो जाने के बावजूद भी भलुअनी विकासखंड के बेलडाड़ कठिनईया मार्ग को नहीं बनवाया गया।

सपा नेताओं ने बेलडाड़-कठिनईया मार्ग पर की धान की रोपाई।
सपा नेताओं ने बेलडाड़-कठिनईया मार्ग पर की धान की रोपाई।

आम जनमानस विकास के लिए तरस रहा

जबकि इसके लिए लिए कई बार विभाग के संबंधित अधिकारी एवं शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। आज तक इस मार्ग को ठीक नहीं किया गया। यहां पर हर समय लोग चोटिल होते रहते हैं, लेकिन सरकार के राजनेता एवं अधिकारी सब कुछ जानते हुए मूकदर्शक बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सिर्फ और सिर्फ दस्तावेज में काम किया जा रहा है। धरातल पर आम जनमानस विकास के लिए तरस रहा है।

सड़क ठीक नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को केंद्र में 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी रोड की दुर्दशा को ठीक नहीं किया गया। जिससे क्षेत्र की जनता आज त्राहिमाम कर रही है। जिसको देखते हुए हम लोग आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मार्ग पर धान रोपने रहे हैं। यदि इसके बावजूद भी सड़क को ठीक नहीं की जाती तो हम लोग प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।