Breaking Ticker

Woman beats snatcher with slippers in Mau: मऊ में महिला ने स्नैचर को चप्पलों से पीटा: चैन खींचने का आरोपी महिला ने किया था प्रयास, भरे बाजार की धुनाई


मऊ जिले में एक महिला ने चेन खींचने वाली स्नैचर की भरे बाजार धुनाई कर दी। बाजार में ही महिला ने स्नैचर को चप्पलों से धुन दिया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला थाना कोतवाली के अंतर्गत सहादतपुरा बाजार क्षेत्र में अली बिल्डिंग के पास पकड़ा था।

महिला ने की स्नैचर की धुनाई।

यह वायरल वीडियो शाम 5:00 बजे के लगभग का है। जिसमें की मऊ के अति व्यस्ततम इलाके सहादतपुरा क्षेत्र के पाली बिल्डिंग बाजार का है। जहां पर की महिलाओं की भारी भीड़ लगी रहती है। वहां पर एक महिला ने एक महिला को पकड़कर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया है। बाद में पता चला कि पीटने वाली महिला को उक्त महिला ने चेन खींचने का प्रयास किया था। जिसके बाद उस महिला ने उसकी हाथ को पकड़ लिया और भरे बाजार चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया वही पकड़ी गई महिला अपने आप को निर्दोष बताकर बचने का प्रयास करती रही देखिए इस वीडियो में लाइव।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ