Breaking Ticker

Husband suspected of having illicit relationship in Budaun: पत्नी से अवैध संबंध के शक में हुई लेखराज की: बदायूं में सगे भाई ने दिया घटना को अंजाम, शराब पीकर कर रहा था झगड़ा

भाई के हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

बदायूं के उझानी इलाके में 11 सितंबर को हुए लेखराज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक लेखराज की हत्या उसके सगे भाई राजू ने की थी। वजह थी कि लेखराज को शक था कि उसकी पत्नी का राजू से अवैध संबंध है। इसी को लेकर वह शराब पीकर कभी पत्नी तो कभी भाई से झगड़ा कर रहा था। आवेश में आकर उसे लेखराज का गला दबाकर उसे ठिकाने लगा दिया।

उझानी कोतवाली इलाके के गठौना गांव निवासी लेखराज गैर प्रांत में रहकर मजदूरी करता था। घटना से तीन दिन पहले वह मजदूरी को रवाना हुआ था लेकिन बाद में लौट आया। लौटने के बाद शाम को उसने शराब पी और पत्नी से झगड़ने लगा। घर के पास रहने वाले छोटे भाई से भी विवाद कर रहा था। बताया जाता है कि आधी रात तक झगड़ने के बाद वह सो गया।

पुलिस भी समझाकर लौटी
मामले की जानकारी पर यूपी 112 की पीआरवी वहां पहुंची और लेखराज को शांति से सोने की हिदायत देकर चली आई। वहीं पत्नी कुसमलता को कहा कि सुबह थाने जाकर उसकी शिकायत करे। सुबह तकरीबन 6 बजे वह पुन: जागा और झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर पत्नी थाने को रवाना हो गई।

इसी बीच हुआ कत्ल
बताया जाता है कि पत्नी के जाने के बाद वह अपने भाई से झगड़ा करने लगा। बौखलाए भाई ने उसे पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। रास्ते में पत्नी को सूचना गांव वालों ने दी तो वह लौट आई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने गुनाह भी कबूला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ