Breaking Ticker

Haryana-made illicit liquor seized by police in Deoria: देवरिया में पुलिस ने बरामद की हरियाणा निर्मित अवैध शराब: वाहन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

सलेमपुर पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - Dainik Bhaskar
सलेमपुर पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर

देवरिया में हरियाणा निर्मित शराब बिहार ले जा रहे दो तस्करों को शराब सहित सलेमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सलेमपुर थाना के उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ रूटीन गश्त पर थे। तभी मुखबिर द्वारा संदिग्ध वाहन के आने की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी।तभी बिहार नंबर की एक कार आती दिखाई दी।

स्विफ्ट कार में थी हरियाणा निर्मित अवैध शराब

संदिग्ध वाहन की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस बल को सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस बल ने कार को रुकने का इशारा किया। कार रुकते ही उसमें सवार चालक समेत अन्य व्यक्ति भागने के चक्कर में थे। सक्रिय पुलिस बल ने दोनों को दबोच लिया।

कार से बरामद हुई हरियाणा निर्मित शराब

पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें हरियाणा निर्मित अवैध शराब मिली। 135 बोतल IMPEREAL BLUE HAND PICKED GRAIN WHISKY, 55 शीशी ROYAL STAGE PREMIER WHISKY और दो टूटा हुआ नम्बर प्लेट तथा चार खड़ा नम्बर प्लेट बरामद हुआ।

क्या कहा थाना प्रभारी ने

सलेमपुर थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी ने बताया कि अखिलेश कुमार गोड़ पुत्र नथुनी प्रसाद निवासी पुरैनी मिश्र थाना खुखुन्दू उम्र 22 वर्ष,राम प्रताप पुत्र रामायन प्रसाद निवासी सिंघई उम्र 35 वर्ष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसमें राम प्रताप बिहार में शराब तस्करी में जेल जा चुका है। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध आईपीसी और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ