Breaking Ticker

Review meeting held under the chairmanship of DM in Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक:एडीएम व तहसीलदार को दिए निर्देश, कहा- सभी कोर्ट केस करें अपडेट



सिद्धार्थनगर में डीएम की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों, कर-करेत्तर, की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। डीएम संजीव रंजन ने समस्त उपजिलाधिकारियों/तहसीलदार को निर्देश दिया। कहा कि सभी कोर्ट केस अपडेट करे। डीएम ने बैठक में उपस्थित समस्त एसडीएम व तहसीलदार को तहसीलों की मासिक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।

डीएम ने राजस्व की वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा। डीएम ने जिला आबकारी अधिकरी रविन्द्र प्रताप सिंह को शासन से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाट-माप, परिवहन, विद्युत को कैम्प लगाकर वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया।

दुकानों को चेक करने का निर्देश दिया
डीएम ने बाट-माप तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को बाजारो में दुकानों को चेक करने का निर्देश दिया। वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन विभागो का लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ की बैठक
डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ की बैठक

आईजीआरएस की भी समीक्षा की गयी
​​​​​​​इसके अलावा स्टाम्प कर, भू-राजस्व वसूली, व्यापार कर, वन विभाग, मण्डी समिति, खनन विभाग, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य विभागों की समीक्षा की गयी तथा शत्-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा आईजीआरएस की भी समीक्षा की गयी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ