Breaking Ticker

Kolkata ATS News: कोलकाता एटीएस ने सहारनपुर से आतंकी को किया अरेस्ट:मदरसे में रहा था, आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला था



कोलकाता पुलिस और ATS ने सहारनपुर से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध का संबंध अलकायदा की शाखा संगठन AQIS (भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा) बताया जा रहा है। संदिग्ध का नाम फैजल अहमद उर्फ शाहिद मजूमदार है। वह बांग्लादेश के मालदा का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के 11 सितंबर को सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

कोलकाता पुलिस ने हासनथ नाम के एक अन्य आतंकी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके इनपुट से यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। वह बांग्लादेश का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस हासनथ शेख ने पूछताछ में शाहिद के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस का मानना है कि अलकायदा के लिए दोनों नए सदस्यों की भर्ती में जुटे थे। दोनों आतंकी एक बड़ा संगठन खड़ा करना चाह रहे थे।

ATS ने पिछले महीने बारासात के शासन में तलाशी अभियान चलाकर दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस को पता चला है कि ये दोनों अलकायदा से जुड़ा है। इनमें से एक दक्षिण दिनाजपुर और दूसरा हुगली जिले के आरामबाग का रहने वाला था। सिर्फ शासन ही नहीं बल्कि दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के दो लोगों को भी इसी संगठन से जुड़े होने के संदेह में कुछ सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक को मुंबई से, दूसरे को डायमंड हार्बर से पकड़ा गया था। एक का नाम समीर हुसैन और दूसरे का सद्दाम हुसैन है।

पुलिस ने इस एक्यूआइएस से जुड़े आतंकियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से ट्रेस किया है। हालांकि, बंगाल के कई निवासियों के साथ उक्त आतंकी संगठनों के नाम जुड़े होने से पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। सहारनपुर पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ