'मेरा नाम अरविंद केजरीवाल...मैं आतंकवादी नहीं हूँ '

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप सांसद संजय सिंह - फोटो : x/@AamAadmiParty

शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से एक और संदेश भेजा है। इस बार उनका संदेश आप सांसद संजय सिंह ने सुनाकर बताया। 


आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ कर सुनाया। सांसद संजय सिंह ने संदेश में पढ़ा कि मेरा नाम "अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवाद नहीं हूं।"

आजादी के बाद देश के सबसे बड़े घोटाले Electoral Bond, जिसके ज़रिए BJP को रिश्वत दी गई। उसके पक्ष में देश के प्रधानमंत्री खड़े हैं, उसका बचाव कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल न टूटेंगे और न झुकेंगे

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ही देश के एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भाजपा और नरेंद्र मोदी नफरत से भरे हैं, तभी केजरीवाल से उनके परिवार और पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात शीशे की दीवार खड़ी करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित कर उनको और आम आदमी पार्टी के नेताओं को अपमानित करने व मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल को जितना तोड़ने की कोशिश करेंगे, वो और मजबूत होकर उनसे लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक आप के लिए कष्ट देने और मोदी और भाजपा के लिए शर्म करने की बात है। मोदी के इस तानाशाही कार्य की आम आदमी पार्टी निंदा करती है, इससे अरविंद केजरीवाल न टूटेंगे और न झुकेंगे। 

 गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा हुआ संदेश पढ़ते हुए संजय सिंह ने कहा कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। प्रधानमंत्री और उनकी 10 साल की सरकार ने देश के लिए कुछ नहीं किया।
 
आगे कहा कि आजादी के बाद देश के सबसे बड़े घोटाले इलेक्टोरल बॉन्ड, जिसके ज़रिए भाजपा को रिश्वत दी गई। उसके पक्ष में देश के प्रधानमंत्री खड़े हैं, उसका बचाव कर रहे हैं। ये महाघोटाला है। फिर भी प्रधानमंत्री बेशर्मी से इसके पक्ष में खड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना और मणिपुर की समस्या समेत देश के मुद्दों पर कुछ नहीं बोला है। केंद्र सरकार का अरविंद केजरीवाल के प्रति नफरत, दुर्भावना और तानाशाही का रवैया है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन से पूछा कि आपने दिल्ली और पंजाब के चुने हुए मुख्यमंत्रियों की मुलाकात आतंकवादियों की तरह कराई। क्या जेल प्रशासन बता सकता है कि आज से पहले किस मुख्यमंत्री की इस तरह मुलाकात कराई गई। आप आज मुझे एक नाम बता दीजिए।