बारिश की सीजन शुरू होते ही गोरखपुर में डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। शहर के शेषपुर वार्ड में डेंगू का मामला सामने आया है। इनमें 4 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी ने प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच कराई है। जिनमें एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर शेषपुर वार्ड के पार्षद संजीव सिंह सोनू ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। पार्षद ने बताया, शेखपुर वार्ड 67 में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पर शेषपुर, दीवान दयाराम, खूनीपुर और साहबगंज में मरीज मिले हैं। इन क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। फागिंग की जरूरत है।

एक परिवार के दो सदस्य है बीमार

पार्षद ने बताया, वार्ड के एक परिवार के दो सदस्य बीमार है। जिसमें 14 वर्ष का किशोर और 23 वर्ष का युवक शामिल है। दोनों भाई है। किशोर की तबीयत ज्यादा खराब है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसे बड़े भाई की तबीयत फिलहाल बेहतर है। कालोनी के दो और लोग भी इसकी चपेट में है। कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।

प्राइवेट में कराई है जांच

पार्षद ने बताया कि मरीजों ने प्राइवेट अस्पताल में संचालित पैथोलॉजी से जांच कराई है। वहीं से डेंगू होने की जानकारी मिली है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी।