इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी विवेक सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान किया

इटावा के एक सब-इंस्पेक्टर ने 2 वर्ष के मासूम की जिंदगी बचाई। खून की कमी से जूझ रहे बच्चे को SO ने खून दिया। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के इटगांव निवासी बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे O निगेटिव ब्लड की कमी थी।

इटगांव थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी 2 साल के माधव में प्लेट लेट्स गिर गया। उनकी हीमोग्लोबिन की कमी हो गई। जिसके कारण O- निगेटिव खून की जरूरत थी। बुधवार देर शाम थानाध्यक्ष गश्त कर रहे SO विवेक कुमार को जानकारी हुई। उनका भी ब्लड ग्रुप O निगेटिव है।

वह जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चे को खून दिया। इस पर व्यापार मंडल और इटावा हेल्प डेस्क की टीम ने थानाध्यक्ष के द्वारा किये गये पर आभार व्यक्त किया है।

बच्चे को खून की और प्लेटलेट्स की कमी थी। जिसका ब्लड जिला अस्पताल में नहीं उपलब्ध था। O निगेटिव बहुत कम लोगों का होता है। रक्तदाता भी नहीं मिल पा रहा था।